विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

फतेहाबाद में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शुरू, वैज्ञानिकों ने किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

फतेहाबाद में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद किसान और अधिकारी

रिपोर्ट : कासिम मालिक (फतेहाबाद) आगरा

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण में पशुपालन, जैविक खेती, पोषक तत्व और नैनो यूरिया-डीएपी के प्रयोग पर चर्चा हुई

आगरा। फतेहाबाद : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना वर्ष 2026-27 के तहत दो दिवसीय जनपद स्तरीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन उप संभागीय कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलडीबी के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल त्यागी ने की। प्रशिक्षण में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।


वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेश पाराशर ने पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के साथ पशुओं के रोगों के निदान के लिए देसी दवाओं के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक फैजल बक्श ने उन्नत खेती, फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों और जैविक खेती के बारे में विस्तार से बताया।


बीज गोदाम प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और उनसे संबंधित अनुदान की जानकारी दी। वहीं, बीटीएम अजीत सिंह ने आत्मा योजना के बारे में विस्तार से बताया।


इफको से आए विनय यादव ने इफको की नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के महत्व, उनके प्रयोग और फसलों को होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को खेती और कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष मुन्नालाल त्यागी ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

About The Author

Leave a Reply