विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly

डंडिया नवाजिश अली में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

बरेली के भुता क्षेत्र के डंडिया नवाजिश अली स्थित ब्रह्मदेव स्थान पर श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।

रिपोर्ट : तरुण कुमार बरेली

ब्रह्मदेव स्थान पर भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण, आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों ने किया सहयोग

बरेली। भुता क्षेत्र की ग्राम पंचायत डंडिया नवाजिश अली स्थित ब्रह्मदेव स्थान पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह से ही ब्रह्मदेव स्थान पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग आयोजन में शामिल होने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों की ओर से प्रसाद वितरण के लिए व्यवस्थित इंतजाम किए गए थे। ग्रामीणों ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बने।

इस आयोजन में कोटेदार रामसनेही गंगवार, उमेश गंगवार, नन्हे, पुष्पेंद्र गंगवार, ग्राम प्रधान रंजीत पटेल और अनिल गंगवार उर्फ किशोर सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों और भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply