रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार यादव (तहसील संवाददाता दातागंज)
हजरतपुर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में चला अभियान, शासन की योजनाओं और पुलिस सहायता की दी गई जानकारी
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकवा में पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान महिलाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी दी गई।
अभियान में मिशन शक्ति प्रभारी राजेश कुमार तथा महिला पुलिसकर्मी रुचिका और भावना मान ने गांव की महिलाओं से संवाद किया। पुलिस टीम ने उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए उपलब्ध सहायता व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सुरक्षा से संबंधित उपायों की जानकारी देते हुए जागरूकता का संदेश दिया।
पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य से गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उपलब्ध सहायता और योजनाओं से परिचित कराया जा रहा है।






