रिपोर्ट : तरुण कुमार बरेली
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव ने कहा—सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा को मिलेगी मजबूती
बरेली। आंवला लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र कश्यप के सपरिवार समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी जताई जा रही है। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं 124 शहर विधानसभा से जुड़ीं जैनब फातिमा ने धर्मेंद्र कश्यप का समाजवादी विचारधारा से जुड़ने पर स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं मुबारकबाद दी।
जैनब फातिमा ने कहा कि समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समाजवादी परिवार (पीडीए) का विस्तार संगठन को मजबूती प्रदान करेगा और जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर पार्टी के समर्थन में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल होने की बात कही गई। “कदमों से मिल रहे हैं कदम, अब नहीं रुकेंगे हम” के नारे के साथ समाजवादी परिवार के विस्तार को लेकर खुशी जाहिर की गई।






