विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly

बरेली: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत हाजियापुर में महिलाओं को बांटे फल और कंबल

बरेली के हाजियापुर स्थित राजकीय महिला शरणालय में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को फल व कंबल वितरित करते थाना बारादरी पुलिस के अधिकारी।

रिपोर्ट तरुण कुमार बरेली

बारादरी पुलिस ने राजकीय महिला शरणालय में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व सहयोग का दिया संदेश

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने हाजियापुर स्थित राजकीय महिला शरणालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वृद्ध महिलाओं और बालिकाओं को फल व कंबल वितरित कर उनकी सहायता की गई।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी साइबर सुनील कुमार और थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को फल व कंबल वितरित किए। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षा, सहयोग और सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को शासन की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने और किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने के प्रति जागरूक किया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के साथ जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

About The Author

Leave a Reply