विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Amethi

आगरा: कक्षा 10 की छात्रा रिजा समीर बनीं एक दिन के लिए ACP सदर, की जनसुनवाई

आगरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 10 की छात्रा रिजा समीर ACP सदर की भूमिका निभाते हुए जनसुनवाई करती हुईं।

रिपोर्ट बंटी आगरा

मिशन शक्ति अभियान के तहत मिली पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी, छात्रा ने सुनीं आमजन की समस्याएं और संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

आगरा। महिला सशक्तीकरण और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगरा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत अनूठी पहल की। कक्षा 10 की छात्रा रिजा समीर को एक दिन के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान छात्रा ने ACP की कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई की और आमजन की समस्याएं सुनीं।

आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ACP सदर अमीषा की मौजूदगी में रिजा समीर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस पहल के माध्यम से छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली, जनसमस्याओं के निस्तारण और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को करीब से समझने का अवसर मिला। रिजा समीर ने पुलिस कार्यालय की दैनिक कार्यप्रणाली की जानकारी लेने के साथ विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया और पुलिस व्यवस्था के संचालन को समझा।

बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को अपनी क्षमताएं पहचानने और नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करना है। एक दिन के लिए पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने से छात्रा को निर्णय लेने, लोगों की समस्याएं समझने और प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

पुलिस विभाग की इस पहल के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। यह कार्यक्रम अन्य बालिकाओं को भी अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की पहल है।

About The Author

Leave a Reply