विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Kalpi

जालौन में मजदूर की बेटी बनी एक दिन की इंस्पेक्टर, 8वीं की छात्रा आस्था बिश्नोई ने संभाली कालपी कोतवाली

जालौन की कालपी कोतवाली में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत एक दिन की प्रभारी निरीक्षक बनीं आठवीं की छात्रा आस्था बिश्नोई।

रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ, जालौन

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्रा को मिला प्रभारी निरीक्षक का दायित्व, थाने पहुंची फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित निर्देश दिए

कालपी(जालौन)। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत जालौन की कालपी कोतवाली में एक अनूठी पहल देखने को मिली। यहां आठवीं कक्षा की छात्रा आस्था बिश्नोई को एक दिन के लिए प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। मजदूर की बेटी को पुलिस की कार्यप्रणाली समझने और जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने छात्रा आस्था बिश्नोई को एक दिन के प्रभारी निरीक्षक का दायित्व ग्रहण कराया। इसके बाद छात्रा ने थाने पर आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान आस्था को थाने की कार्यप्रणाली, शिकायतों की सुनवाई और पुलिस की जिम्मेदारियों से रूबरू होने का अवसर मिला। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस पहल से छात्राओं को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि वे भी आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियों को समझें और आगे बढ़ें।

मजदूर परिवार से आने वाली आस्था बिश्नोई को मिली इस जिम्मेदारी की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। पुलिस की इस पहल को छात्राओं के सशक्तीकरण और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

जालौन की कालपी कोतवाली में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत एक दिन की प्रभारी निरीक्षक बनीं आठवीं की छात्रा आस्था बिश्नोई।

About The Author

Leave a Reply