विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

बरेली के बिल्वा गांव में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम, लघु फिल्म और नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षा का संदेश

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिल्वा गांव में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीमें।

रिपोर्ट : तरूण कुमार ब्यूरो चीफ (बरेली मंडल)

भोजीपुरा क्षेत्र में महिला एवं बाल सुरक्षा पर ग्रामीणों को किया जागरूक, बालिकाओं के सम्मान और अधिकारों पर दिया जोर

बरेली। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत 18 अक्टूबर 2026 को जनपद बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिल्वा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, बच्चों और अन्य लोगों को महिला एवं बाल सुरक्षा, बाल संरक्षण तथा बालिकाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को ‘बढ़ते बच्चे’ नामक लघु फिल्म दिखाई गई। इसके साथ ही ‘बेटियां ही असली धन हैं’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इन माध्यमों से बच्चों के सुरक्षित भविष्य, बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के साथ थाना एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की टीम और महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर टीम ने भी भाग लिया। सभी टीमों ने आपसी समन्वय से ग्रामीणों को महिला एवं बाल सुरक्षा और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

मिशन शक्ति फेज-6.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सम्मान, समानता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिल्वा गांव में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीमें।
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिल्वा गांव में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीमें।
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिल्वा गांव में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीमें।
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिल्वा गांव में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीमें।
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिल्वा गांव में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीमें।
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिल्वा गांव में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीमें।

About The Author

Leave a Reply