विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Administration Jalaun News Orai Public Issues Uttar Pradesh

टीबी मुक्त भारत की दिशा में ठोस पहल, 25 क्षय रोगियों को मिला पोषण आहार

उरई (जालौन): टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में जनपद जालौन में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नववर्ष के अवसर पर जिला अस्पताल उरई में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए 25 क्षय रोगियों को पोषण आहार किट (पोषण पोटली) वितरित की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी टीबी रोगियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर जांच, नियमित दवा, पौष्टिक आहार और निर्धारित अवधि तक उपचार लेने से इस रोग को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने रोगियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भय, भ्रांति या सामाजिक संकोच को दूर रखकर उपचार पूरा करें और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में टीबी उपचार की सफलता दर 94 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जो प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनसहयोग का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली उपलब्ध कराने की प्रगति 90 प्रतिशत तक हो चुकी है। आशा व्यक्त की गई कि जनवरी माह के अंत तक जनपद के 100 प्रतिशत पंजीकृत टीबी रोगियों को पोषण आहार उपलब्ध करा दिया जाएगा।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। सेवा, संवेदना और जागरूकता के माध्यम से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला पुरुष चिकित्सालय उरई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित क्षय रोग विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

About The Author

Leave a Reply