विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

आगरा में पुलिस उपायुक्त का एक्शन, मलपुरा और सैंया थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

आगरा में थाने का औचक निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी

रिपोर्ट तहसील संवाददाता किरावली(आगरा)

प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन ने शनिवार को थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण और मिशन शक्ति 6.0 के तहत निर्देश दिए।

आगरा : आगरा में कमिश्नरेट के अंतर्गत प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन ने शनिवार को थाना मलपुरा एवं थाना सैंया का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क, मालखाना और शस्त्रागार का बारीकी से निरीक्षण किया गया।


​निरीक्षण के दौरान प्रभारी पुलिस उपायुक्त ने विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही, जन शिकायतों का त्वरित समाधान करने, सरकारी अभिलेखों को पूरी तरह व्यवस्थित रखने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया।


​उन्होंने शासन एवं पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यक्ष पोर्टल पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा ‘मिशन शक्ति 6.0’ के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, आगामी त्योहारों के मद्देनजर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने और रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।


​निरीक्षण के अंत में प्रभारी पुलिस उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लगातार सतर्कता बरतने और पुलिसिंग को अधिक जन-संवेदनशील व प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

About The Author

Leave a Reply