विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch

जालौन में कोंच नगर पालिका ठेकेदार की मनमानी, एस्टीमेट दरकिनार कर सड़क निर्माण का आरोप

कोंच के मोहल्ला आजाद नगर में मानकों की अनदेखी कर बनाए जा रहे मार्ग का विरोध करते स्थानीय लोग

रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ, जालौन

कोंच के मोहल्ला आजाद नगर में बिना खुदाई सीसी रोड डाले जाने पर भड़के मोहल्लेवासी, आक्रोश देख काम छोड़कर भागे मजदूर; सभासद प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल।

कोंच (जालौन) : जालौन जिले के कोंच नगर में नगर पालिका परिषद के एक ठेकेदार की मनमानी का मामला सामने आया है, जहां एस्टीमेट को पूरी तरह दरकिनार कर सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। मामला कोंच नगर के मोहल्ला आजाद नगर का है, जहां बिना किसी पूर्व खुदाई के सीधे सड़क पर सीसी (सीमेंटेड कॉंक्रिट) डाली जा रही थी।


​निर्माण कार्य में मानकों की इस प्रकार की खुली अनदेखी को देखकर स्थानीय मोहल्लेवासी भड़क गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जनता के बढ़ते गुस्से और आक्रोश को देखकर मौके पर काम कर रहे मजदूर तुरंत काम छोड़कर भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


​स्थानीय निवासी असद अहमद ने बताया कि निर्माण कार्य में पूरी तरह मनमानी बरती जा रही है और मानकों को ताक पर रखा गया है। वहीं सभासद प्रतिनिधि सरताज उद्दीन ने भी इस मामले में नाराजगी जताई है और निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।


​क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बिना जमीन की खोदाई और बेस तैयार किए सड़क बनाने से यह कुछ ही समय में उखड़ जाएगी, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।

About The Author

Leave a Reply