विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Orai

देर रात बाइक में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलकर राख हुई बाइक

चमारी गांव में आग की लपटों में घिरी जलती बाइक

आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव में खड़ी बाइक में देर रात आग लगने से हड़कंप, मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया।

आटा(जालौन) : जालौन के आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव में देर रात एक बाइक में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों में घिरी बाइक कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, गांव में खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाइक धू-धू कर जलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।


बाइक मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।


पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply