विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

फतेहाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक गंभीर घायल

फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर बरी गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक।

रिपोर्ट कासिम मलिक आगरा

बरी गांव के पास हुआ हादसा, दूसरा बाइक सवार मौके से चला गया; घायल को आगरा रेफर किया गया

फतेहाबाद। फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर मंगलवार दोपहर बरी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से चला गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारोली सिकरवार निवासी भाव सिंह पुत्र राधेश्याम बाइक से फिरोजाबाद लकड़ी लेने जा रहे थे। बरी गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भाव सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से चला गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल भाव सिंह को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।

About The Author

Leave a Reply