विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Madogarh

जालौन में 1 किलो 609 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई

जालौन में घटनास्थल कुटरा मोड़ का दृश्य जहां से तस्कर को पकड़ा गया

माधौगढ़ कोतवाली पुलिस ने कुटरा मोड़ के पास से एक तस्कर को दबोचा है, जो जालौन और आसपास के इलाकों में गांजे की सप्लाई करता था।

माधौगढ़ (जालौन) : जालौन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 609 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।


​यह कार्रवाई जालौन की माधौगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस ने कुटरा मोड़ के पास से आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी जालौन समेत आसपास के इलाकों में अवैध गांजे की सप्लाई करता था।


​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भरत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


​गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply