विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun

जालौन: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सूची में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग

जालौन कलेक्ट्रेट परिसर का बाहरी दृश्य जहां ग्रामीणों ने शिकायती पत्र दिया

महेवा विकासखंड के चुर्खी गांव में अपात्रों से रिश्वत लेकर नाम जोड़ने और गरीबों के हक काटे जाने का ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप।

महेवा (जालौन) : जालौन के महेवा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुर्खी निवासी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पात्रता सूची में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र सौंपा है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।


​ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत में योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने में सचिव और पंचायत मित्र की भूमिका रही है। शिवदास समेत ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ अपात्र लोगों से कथित रूप से पांच-पांच हजार रुपये लेकर उनके नाम पात्रता सूची में शामिल किए गए हैं।


​ग्रामीणों ने बताया कि गांव के गरीब, दिव्यांग, कुष्ठ रोग से प्रभावित तथा कच्चे मकानों में रहने वाले वास्तविक पात्र परिवारों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। उनका कहना है कि यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह गरीब परिवारों के हक के साथ एक गंभीर अन्याय है।


​शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरी सूची की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गांव में मौके पर जाकर लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। साथ ही कथित रूप से रिश्वत लेकर अपात्र लोगों के नाम जोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा वास्तविक पात्र परिवारों के नाम सूची में शामिल किए जाने की बात कही गई है। इस शिकायत के साथ [Aadhaar Redacted] और पात्र लोगों की सूची भी संलग्न किए जाने की जानकारी दी गई है।


​ग्रामीण सतीश सिंह और ग्रामीण महिला संतोषी ने इस मामले में अपनी बात रखी है।

About The Author

Leave a Reply