विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Breaking News Jalaun Konch Uttar Pradesh

श्मशान घाट न होने पर ट्रैक्टर में शव लेकर ग्राम प्रधान के घर पहुंचे ग्रामीण

ग्राम पंचायत खैरावर मैं प्रधान के घर के बाहर शव रखकर विरोध करते ग्रामीण

जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के खैरावर के व्यौना रियासत गांव में अंतिम संस्कार की व्यवस्था न होने पर ग्रामीणों ने शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन।

कोंच(जालौन): जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरावर के व्यौना रियासत गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। अंतिम संस्कार के लिए गांव में श्मशान स्थल नहीं होने पर मृतक के परिजन और दर्जनों ग्रामीण शव को ट्रैक्टर में रखकर ग्राम प्रधान के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने ग्राम प्रधान के दरवाजे पर शव रखकर जमकर नारेबाजी की और श्मशान घाट की मांग उठाई।


ग्रामीणों का कहना था कि गांव में वर्षों से श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार किसी भी मृतक के अंतिम संस्कार के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है। उनका आरोप था कि कई बार इस समस्या को उठाया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने विरोध का यह तरीका अपनाया।


विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र रहे। लोगों ने पंचायत स्तर पर श्मशान घाट की व्यवस्था कराने की मांग करते हुए कहा कि अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील घड़ी में भी गांव के लोगों को दूसरे गांव का सहारा लेना पड़ता है, जो बेहद दुखद स्थिति है।


मामले की जानकारी मृतक के परिजनों ने फोन पर कोंच के एसडीएम अभिनव कुमार को दी। सूचना के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए दूसरे गांव के श्मशान घाट ले गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में जल्द श्मशान घाट की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

About The Author

Leave a Reply