विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Orai

जालौन में अंबेडकर प्रतिमा के पास धरना, अपमानजनक पोस्ट पर युवक की गिरफ्तारी की मांग

उरई कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे पर प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठे लोग

सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित लोगों ने उरई कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया।

उरई(जालौन) : जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर शनिवार को तनाव की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में लोग डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित किया था, जिसकी शिकायत पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है।


​शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार न किए जाने से लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। इसी नाराजगी के चलते स्थानीय लोगों और समर्थकों ने अंबेडकर प्रतिमा के पास बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


​धरने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गई। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।


​खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े हुए थे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को हटाने के प्रयास जारी हैं।

About The Author

Leave a Reply