विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Kalpi

दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की व्यास गंगा में डूबने से मौत

मृतक नमन पोरवाल की फाइल फोटो

कालपी के तिगड़ेश्वर मंदिर के पास बने बंधा में नहाने के दौरान हादसा, 16 वर्षीय नमन पोरवाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

कालपी(जालौन) :जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में दोस्तों के साथ नहाने गए 16 वर्षीय नमन पोरवाल की व्यास गंगा में डूबने से मौत हो गई। हादसा तिगड़ेश्वर मंदिर के समीप बने बंधा पर हुआ, जहां नहाने के दौरान किशोर का पैर फिसलने से वह तेज बहाव में डूब गया।


जानकारी के अनुसार, नमन अपने दोस्तों के साथ व्यास गंगा में नहाने गया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बाहर नहीं निकाल सके।


घटना की सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को पानी से बाहर निकालकर तत्काल सीएचसी कालपी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और

व्यास गंगा में डूबने की घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
व्यास गंगा में डूबने की घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस

About The Author

Leave a Reply