कालपी के तिगड़ेश्वर मंदिर के पास बने बंधा में नहाने के दौरान हादसा, 16 वर्षीय नमन पोरवाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
कालपी(जालौन) :जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में दोस्तों के साथ नहाने गए 16 वर्षीय नमन पोरवाल की व्यास गंगा में डूबने से मौत हो गई। हादसा तिगड़ेश्वर मंदिर के समीप बने बंधा पर हुआ, जहां नहाने के दौरान किशोर का पैर फिसलने से वह तेज बहाव में डूब गया।
जानकारी के अनुसार, नमन अपने दोस्तों के साथ व्यास गंगा में नहाने गया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बाहर नहीं निकाल सके।
घटना की सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को पानी से बाहर निकालकर तत्काल सीएचसी कालपी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और







