विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Orai Jalaun Uttar Pradesh

बालू डंप पर टोकन विवाद में ट्रक मालिक और चालक से मारपीट, तीन गिरफ्तार

मारपीट की घटना की जानकारी देते घायल शिवांश यादव

उरई के सुशील ग्रामोदय स्टोन डंप पर रॉयल्टी टोकन खोने के बाद विवाद बढ़ा, पीड़ित ने कपड़े फाड़कर मारपीट करने का आरोप लगाया।

उरई(जालौन) : जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में संचालित सुशील ग्रामोदय स्टोन डंप पर रॉयल्टी टोकन को लेकर हुए विवाद के बाद ट्रक मालिक और चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक और मालिक बालू भराने के लिए डंप पर पहुंचे थे। इसी दौरान रॉयल्टी के लिए कटवाया गया टोकन खो जाने पर बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ लोगों ने नशे की हालत में दोनों के साथ मारपीट की।


पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के बाद ट्रक मालिक फटे कपड़ों की हालत में उरई कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


शिकायत मिलने पर उरई कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पीड़ित की तहरीर के आधार पर नशे की हालत में मिले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

About The Author

Leave a Reply