विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly

आंवला में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

आंवला में अवैध असलहा फैक्ट्री से बरामद हथियार और शस्त्र निर्माण का सामान।

रिपोर्ट-शिवम मिश्रा (बरेली)

बंद पड़े भट्ठे पर तैयार किए जा रहे थे तमंचे, पुलिस ने 12 देशी तमंचे समेत 14 निर्मित-अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद किए

बरेली : थाना आंवला पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बंद पड़े भट्ठे पर छापेमारी की गई, जहां आरोपी अवैध तमंचे और अन्य हथियार तैयार कर रहे थे।


चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बदायूं निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह, रजत प्रताप सिंह उर्फ शंकर, रामगोपाल और अवधेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरण भी बरामद किए हैं।


14 निर्मित-अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद


पुलिस के मुताबिक मौके से 12 अवैध देशी तमंचे 315 बोर, एक पौनिया और एक देशी रायफल बरामद हुई। इसके अलावा एक जिंदा कारतूस, सात लोहे की नाल, ट्रिगर, स्प्रिंग, ट्रिगर गार्ड और शस्त्र निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।


ब्रेजा कार और चार मोबाइल भी बरामद


पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बताई जा रही ब्रेजा कार और चार मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। मामले में आंवला थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


न्यायालय में पेश किए जा रहे आरोपी


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में अवैध शस्त्र निर्माण और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply