विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly

भुता में बेटे पर जानलेवा हमले, बेटी को खींचकर ले जाने का आरोप

सुनहा गांव में घटना से संबंधित घर का दृश्य

सुनहा गांव की अनीता देवी ने महेंद्र समेत पांच लोगों पर लगाया आरोप, एसएसपी से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग

भुता : थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सुनहा निवासी अनीता देवी पत्नी सुशील कुमार ने गांव के ही महेंद्र समेत पांच लोगों पर बेटे विपिन के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने और बेटी को घर से खींचकर ले जाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


प्रार्थना पत्र के अनुसार, छह अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे उसका बेटा विपिन मंदिर से जल चढ़ाकर घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान महेंद्र आदि ने उसे घेर लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर के अंदर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि महेंद्र, अरविंद, गिरिगेश, नत्थो देवी और पूनम के हाथों में कांता, डंडा, फावड़ा व तमंचा आदि थे। इसके बाद आरोपितों ने घर में घुसकर विपिन पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।


बेटे को बचाने पहुंचे उसके पिता सुशील कुमार पर भी हमला किए जाने का आरोप है। अनीता देवी के मुताबिक, शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। हमले में घायल बेटे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया।


पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उसकी बेटी को घर से खींचकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। अनीता देवी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply