विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly

बरेली में किसान नेता सरदार हरदेव सिंह रंधावा हाउस अरेस्ट, जंतर-मंतर जाने से रोका

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में किसान नेता सरदार हरदेव सिंह रंधावा को आवास पर रोके जाने से जुड़ा दृश्य।

रिपोर्टर : शिवम मिश्रा बरेली

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नवाबगंज तहसील संयोजक को पुलिस ने सुतियाकल स्थित आवास पर रोका, किसानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे थे

नवाबगंज : भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील संयोजक सरदार हरदेव सिंह रंधावा को दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसानों के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाने से रोक दिया गया। किसान नेता के अनुसार, पुलिस ने उन्हें ग्राम सुतियाकल स्थित उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया, जिसके चलते वह दिल्ली नहीं जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरदार हरदेव सिंह रंधावा दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें वहीं रोक दिया। वह भारतीय किसान यूनियन टिकैत में नवाबगंज तहसील संयोजक के पद पर कार्यरत हैं।

किसान संगठन किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं। जंतर-मंतर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरदार हरदेव सिंह रंधावा भी दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के चलते उनका जाना नहीं हो सका।

किसान नेता को आवास पर रोके जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, उन्हें रोके जाने के संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं है।

About The Author

Leave a Reply