🔴 कुठौंद में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन: पुलिस और महिलाओं ने साझा किया सशक्तिकरण का संकल्प🔴 कुदरत की मार से कराह उठा जालौन: ओलावृष्टि से तबाह हुई रबी की फसल, किसान संघ ने ₹30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग🔴 कालपी में विकास की रफ्तार: सिक्सलेन परियोजना के लिए NHAI ने चलाया भीषण अतिक्रमण हटाओ अभियान🔴 कालपी में ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ को मिली गति: जर्जर कोतवाली मार्ग दुरुस्त, राहगीरों ने ली राहत की सांस🔴 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी का औचक छापा: व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, किसानों से सीधा संवाद

ग्राम भ्रमण के दौरान एसडीएम ने गेंदौली में सुनी जन समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

0
IMG-20260101-WA0022

ग्राम गेंदौली में ग्रामीणों से संवाद कर जन समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करती एसडीएम ज्योति सिंह।

कोंच (जालौन): शासन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने गुरुवार को कोंच विकासखंड के ग्राम गेंदौली का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं का स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष कई प्रमुख समस्याएं रखीं। इनमें जल निकासी के लिए बनाए गए नाले की लंबे समय से साफ-सफाई न होना, कई स्थानों पर अतिक्रमण, नालियों की बदहाल स्थिति और संपर्क मार्गों के जर्जर होने जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर इन समस्याओं का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।एसडीएम ने सिंचाई विभाग, ब्लॉक प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, डीपीआरओ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के निस्तारण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने पेंशन योजना, हर घर जल नल योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, प्राथमिक शिक्षा, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों से फीडबैक लिया। एसडीएम ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य गांव-गांव जाकर समस्याओं को समझना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

ग्राम भ्रमण के दौरान एसडीएम ने गेंदौली में सुनी जन समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed