श्मशान घाट की मांग को लेकर SDM कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, सौंपा ज्ञापन

0
श्मशान घाट की मांग को लेकर SDM कार्यालय में ज्ञापन सौंपते ग्रामीण

श्मशान घाट की मांग को लेकर SDM कार्यालय में ज्ञापन सौंपते ग्रामीण

जालौन के नदीगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत खैरावर व्यौना रियासत में श्मशान घाट की जमीन और स्थायी व्यवस्था की मांग तेज, प्रदर्शन के बाद भी नहीं निकला समाधान।

नदीगांव/कोंच(जालौन): जालौन के नदीगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत खैरावर व्यौना रियासत में श्मशान घाट की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को दर्जनों ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और श्मशान घाट की जमीन उपलब्ध कराने तथा स्थायी व्यवस्था की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में श्मशान घाट नहीं होने से अंतिम संस्कार के लिए उन्हें दूसरे गांव जाना पड़ता है। इस कारण हर बार मृतक के परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इसे गांव की लंबे समय से चली आ रही गंभीर समस्या बताया।


ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी मांग को लेकर उन्होंने ग्राम प्रधान के घर के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। उस घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर समाधान का आश्वासन मिला, लेकिन अब तक श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं हो सकी है।


ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की कि ग्राम पंचायत में श्मशान घाट के लिए जमीन चिन्हित कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील घड़ी में भटकना न पड़े।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

श्मशान घाट की मांग को लेकर SDM कार्यालय में ज्ञापन सौंपते ग्रामीण
श्मशान घाट की मांग को लेकर SDM कार्यालय में ज्ञापन सौंपते ग्रामीण

About The Author

Leave a Reply