विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

बद्रीनाथ धाम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 7 अक्टूबर तक चलेगी

बद्रीनाथ धाम में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करते आचार्य हरिओम महाराज

रिपोर्ट : कासिम मालिक (फतेहाबाद) आगरा

कलश शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने अलकनंदा गंगा से जल भरकर श्री बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

आगरा। फतेहाबाद। भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा 1 अक्टूबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगी। कथा का आयोजन श्री हरिधाम आश्रम, फतेहाबाद से जुड़े प्रख्यात कथाव्यास आचार्य रामनजर महाराज के सानिध्य में हो रहा है।


कथा का वाचन आचार्य हरिओम महाराज कर रहे हैं। कथा के मुख्य यजमान दयालबाग, आगरा निवासी बीना शर्मा और देवव्रत शर्मा हैं। प्रथम दिवस श्रद्धालुओं ने अलकनंदा गंगा से जल भरकर श्री बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और कलश शोभायात्रा निकाली।


कथा व्यास आचार्य हरिओम महाराज ने कहा कि बद्रीनाथ धाम में भागवत कथा सुनने से अनंत फल की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी पापों का नाश होता है।


कथा का लाभ लेने के लिए फतेहाबाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंचे हैं।

About The Author

Leave a Reply