विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

15 नवंबर को आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, रामजीलाल सुमन ने फतेहाबाद में किया जनसंपर्क

फतेहाबाद में दलित महासम्मेलन को लेकर जनसंपर्क करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन और कार्यकर्ता।

रिपोर्ट : कासिम मलिक आगरा

कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान, अखिलेश यादव के शामिल होने की पार्टी ने दी जानकारी

फतेहाबाद(आगरा) : समाजवादी पार्टी की ओर से 15 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन को लेकर फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


इसी क्रम में सपा के राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 15 नवंबर को आगरा में होने वाले सम्मेलन की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया।


बाह बाईपास रोड स्थित ओमप्रकाश सचिन मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कार्यक्रम हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और लोगों के शामिल होने की तैयारियां की जा रही हैं।


जनसंपर्क के दौरान सुनील, नीलम, नीरज चक, पूर्व अध्यक्ष शैलेश यादव, जीतू सविता, योगेंद्र गुर्जर, जगदीश बाबू, रामजीलाल, राकेश कुमार, अमन और भोलू कुमार सहित सपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भी गांव-गांव संपर्क कर लोगों को सम्मेलन की जानकारी देने और 15 नवंबर को आगरा पहुंचने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply