विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Jalaun Public Issues Uttar Pradesh

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गांव में बढ़ा तनाव

मदारीपुर गांव में क्षतिग्रस्त बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा

कुठौंद के मदारीपुर गांव में प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।

कुठौंद(जालौन) : जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से गांव में तनाव का माहौल बन गया। प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा हुआ मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।


सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एहतियात के तौर पर गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी है।


घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने प्रतिमा और आसपास के स्थान से फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की पहचान के लिए जांच में जुटी है।


फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक और पुलिस टीम
मदारीपुर गांव में क्षतिग्रस्त बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा

About The Author

Leave a Reply