ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को शासन का कारण बताओ नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

0
जिला जालौन के उरई के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही

जिला जालौन के उरई के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही

डीएम जालौन की रिपोर्ट के आधार पर नियुक्ति अनुभाग-5 ने अनुशासनहीनता और आचरण नियमों के कथित उल्लंघन के आरोपों में नोटिस जारी किया।

उरई(जालौन) : जालौन में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति अनुभाग-5 ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शासन ने डीएम जालौन की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता एवं आचरण नियमों के कथित उल्लंघन का उल्लेख करते हुए 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

शासन द्वारा जारी नोटिस में यह भी उल्लेख है कि नगर पालिका उरई में जांच के दौरान वह निजी व्यक्तियों और मीडिया कर्मियों को साथ लेकर पहुंचे थे। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से अमर्यादित व्यवहार की शिकायतों का भी हवाला दिया गया है।


नोटिस में अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय के बहिष्कार, सोशल मीडिया पर शासन-प्रशासन के खिलाफ कथित पोस्ट करने तथा विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों और संगठनों की शिकायतों का भी संदर्भ दिया गया है।


उत्तर प्रदेश शासन ने रिंकू सिंह राही को 15 दिन के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में जवाब प्राप्त न होने पर उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


नोट: ये सभी बिंदु शासन द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में उल्लिखित आरोप हैं। इन पर अंतिम निर्णय सक्षम प्राधिकारी की प्रक्रिया के बाद होगा।

जिला जालौन के उरई के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को जारी शासन का कारण बताओ नोटिस
जिला जालौन के उरई के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को जारी शासन का कारण बताओ नोटिस

About The Author

Leave a Reply